logo

अंबा के ऑफर वाले आरोप पर BJP का जवाब, प्रतुल शाहदेव बोले- तथ्यहीन टिप्पणी से करप्शन नहीं ढंक सकती

PRATUL3.JPG

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के बीजेपी से ऑफर वाले आरोप पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि तथ्यहीन टिप्पणी से करप्शन को नहीं ढंका जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देकर विधायक अंबा लोगों का ध्यान भ्रष्टाचार के आरोपों पर से हटाना चाहती हैं। शाहदेव ने कहा, ये याद रखा जाना चाहिये कि अंबा प्रसाद उसी कांग्रेस पार्टी की विधायक हैं, जिस कांग्रेस के झारखंड के सांसद के पास से ईडी ने 350 करोड़ रुपये कैश बरामद किये हैं। कहा कि इस मामले का खुलासा होना भी बाकी है कि कांग्रेस सांसद के पास इतने रुपये कैश में कहां से आये? 

क्या कहा था अंबा प्रसाद ने 
गौरतलब है कि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने ईडी की कार्रवाई पर कहा है कि उन्हें बीजेपी की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ने को कहा गया था। उनपर, हजारीबाग और उसके बाद चतरा से चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जा रहा था। जब वह नहीं मानी तो ईडी की छापेमारी द्वारा परेशान किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि उन्हें सदन में एनटीपीसी और अडानी के खिलाफ आवाज उठाने की सजा मिल रही है।

ईडी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया 
इधर, अंबा प्रसाद ने एजेंसी के अफसरों पर आरोप लगाया है कि दिनभर उन्हें टार्चर किया गया। उन्हें घंटों एक ही जगह खड़ा रखा गया। यहां तक कि अफसर सीधे उनके बेडरूम तक पहुंच गए। अंबा प्रसाद के अनुसार उनकी बहन का एक संदूक भी ईडी अपने साथ ले गई। इसके साथ ही कुछ फाइल और विधानसभा से जुड़े कागजात जिसमें विधानसभा में उठाए गए सवाल से जुड़े कागजात भी थे, उसे भी साथ ले गई। अंबा का आरोप है कि उनके पूरे परिवार को बेवजह फंसाया गया है।  

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn